बॉलीवुड
Trending

अनन्या पांडे की कार को मुंबई पुलिस ने किया लॉक, स्टूडियों के अंदर शूटिंग कर रही थीं एक्ट्रेस

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow
[ad_1]

AIRA NEWS NETWORK – अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म ‘गहराइयां’ (Ananya Panday Gehraiyaan) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा लीड रोल में हैं. फिल्म में उनकी प्रिजेंस को काफी सराहा जा रहा है. लोगों उनकी खूबसूरती और अदाकारी तारीफें कर रहे हैं. इस बीच अनन्या को एक परेशानी का सामना करना पड़ा. मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को अनन्या की कार को लॉक कर दिया.

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday Car) की कार को मुंबई पुलिस ने लॉक कर दिया. अनन्या मुंबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं और उनकी कार बाहर खड़ी थी, जिसे मुंबई पुलिस ने लॉक कर दिया था. अनन्या की कार समेत कई कारें वहां खड़ी थीं. अनन्या ने जहा गाड़ी खड़ी की थी, वहां पार्किंग एरिया नहीं था. लेकिन एरिया को स्टूडियो के उपकरण रखने के लिए बुक किया गया था.

https://www.instagram.com/p/CT9w7qTNo3q/?utm_source=ig_web_copy_link

हालांकि, अनन्या पांडे (Ananya Panday Security Team) की सिक्योरिटी टीम ने पुलिस से बातचीत कर इस मामले को सुलझा लिया और कार को कुछ ही थोड़े समय में ही छोड़ दिया गया. अनन्या की ‘गहराइयां’ के लिए तारीफें हो रही हैं. शकुन बत्रा ने इसका निर्देशन किया है. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया और ‘गहराइयां’ में टिया का किरदार निभाने के बारे में लिखा.

अनन्या पांडे ने निभाया टिया आ किरदार

अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने लिखा, “टिया के कई मूड – इसे निभाना एक ट्रीट की तरह था- उसकी मासूमियत, धैर्य, इनसिक्योरिटी, परिपक्वता, मैच्युरिटी, प्यार, दिल टूटना – हमेशा मेरे साथ रहेगा.” ‘गहराइयां’ की कहानी दीपिका के किरदार अलीशा के इर्द-गिर्द घूमती है, एक महिला जिसका करण (धैर्या करवा) के साथ छह साल पुराना रिश्ता है, वो नीरस हो गया है. उसका अपने चचेरे बहन टिया (पांडे) के मंगेतर ज़ैन के साथ अफेयर है, जिसे सिद्धांत ने निभाया है.

https://www.instagram.com/p/CMZGD8egBOK/?utm_source=ig_web_copy_link

अनन्या पांडे अपकमिंग फिल्म्स

अनन्या पांडे अगली बार फिल्म ‘लाइगर’ (Liger Release Date) में नजर आएंगी. इस फिल्म से ‘अर्जुन रेड्डी’ एक्टर विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड डेब्यू है. इसके अलावा अनन्या  फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में फिर से सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी. इसमें आदर्श गौरव भी हैं.

[ad_2]

Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button