AIRA NEWS NETWORK – आदर्श मतदान केंद्र रसूलाबाद जोकि 196 विधानसभा छिबरामऊ में शांतिपूर्ण सुनिश्चित तरीके से आम जनमानस ने किया अपने मत का प्रयोग एक साफ-सुथरी और एक अच्छी सरकार बनाने के लिए लोगों ने विकास को महत्व देते हुए विकास के लिए मतदान किया वहीं कुछ लोगों ने बेरोजगारी महंगाई आवारा पशु को लेकर भी मतदान किया शासन प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी ताकत झोंक दी
इस चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने में वही देखा जाए तो शासन-प्रशासन की मेहनत रंग लाई और मतदान बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से हुआ लोगों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मत का प्रयोग किया वही वरिष्ठ नागरिकों भी मतदान को लेकर उत्साह था और उन्होंने सुबह से ही मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया वही आपको बता दें कुछ हैंडीक्राफ्ट व्यक्तियों के लिए अलग से सुविधा शासन प्रशासन ने की थी
उन्होंने भी अपने मतदान का प्रयोग किया ताकि एक अच्छी सरकार सत्ता में बैठे और राज्य को बेहतर ढंग से चला सके इसलिए मतदान किया वही टीम आईरा न्यूज़ नेटवर्क के तहसील प्रभारी गौरव कुमार चतुर्वेदी और उनकी टीम ने जगह-जगह जाकर प्रत्येक बूथ पर कवरेज की वही मतदान करके आए हुए व्यक्तियों से बात की जिन्होंने बताया हमने मतदान विकास के मुद्दे को लेकर किया है वहीं कुछ लोगों ने बताया कि हमने मतदान बेरोजगारी को लेकर किया है
वहीं अगर बात की जाए चुनाव में ड्यूटी दे रहे अपने सेना के जवानों की तो प्रत्येक सैनिक ने अपनी ड्यूटी बखूबी निभाया है शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ और बहुत अच्छा मतदान हुआ
गौरव कुमार चतुर्वेदी की रिपोर्ट


















