SSP ALMORA की कड़े निर्देश में अल्मोड़ा पुलिस की स्मैक तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही
AIRA NEWS NETWORK – पंकज भट्ट SSP अल्मोड़ा द्वारा जनपद के युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु जनपद के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों एवं एसओजी टीम को नशा तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश अल्मोड़ा पुलिस युवाओं का जीवन तबाह करने वाले नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
आज दिनांक 01.08.2021 को उ0नि0 अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी धारानौला (कोतवाली अल्मोड़ा) एवं एस0ओ0जी0 अल्मोड़ा द्वारा बेस तिराहा के समीप चैकिंग के दौरान एक काले रंग की मो0सा0 UK01C-1380 (बुलेट) में सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया तो 1- मयूर नेगी (उम्र 23 वर्ष) पुत्र गजेन्द्र नेगी निवासी चम्पानौला अल्मोड़ा, व 2- रजत चौहान (उम्र 23 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी डुबकिया बाड़ी बगीचा अल्मोड़ा के कब्जे से एक काले कलर के बैग से स्मैक 28.10 ग्राम कीमत करीब 02 लाख 81 हजार मय इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिऱफ्तार किया है।
उक्त सम्बन्ध में श्री अरूण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया कि अभियुक्तगण हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहे थे तथा इसका प्रयोग अभियुक्तगण अपने नशे के लिए करने के अलावा स्मैक की छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर मुनाफे हेतु बेचते थे, पकड़ में आने पर गिऱफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में FIR NO- 71/2021 धारा 8/21/60 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम-
- 1- उ0 नि0 अमरपाल (प्रभारी चौकी धारानौला)
- 2- का0 नापु0 धनीराम
- 3- का0 नापु0 राजेश भट्ट
- 4- का0 नापु0 दीपक खनका
यहां एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस आपके मित्र पुलिस आपकी सहयोगी आपके साथ अगर किसी सज्जन के पास कोई भी नशा कारोबारियों की कोई जानकारी हो तो अपनी पुलिस के साथ सांझा करें आप लोगों की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी आपके सहयोग से नशा नशे के कारोबार करने वालों पर पूर्णता है लगाम लगा दी जाएगी।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















