करनाल – शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर शनिवार को मानवता जन शक्ति फाउंडेशन ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक हरदीप राणा ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में शहीद उधम सिंह जी का अहम योगदान रहा है, उनके देशभक्ति के जज्बे को सलाम है। ऐसे देशभक्त जिन्होंने जलियांवाले बाग में निहत्थे लोगों की मौत का बदला विदेश में जाकर लिया। ऐसे महान वीर देशभक्त की शहादत को सदा नमन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहीद उद्यम सिंह का जन्म जरूर एक गरीब परिवार में हुआ था, परन्तु उनका जज्बा देश भक्ति के लिए एक मिशाल है। उनकी छोटी सी उम्र में माता-पिता का देहांत हो गया था, इस मुसीबत के बाद भी उन्होंने कभी हौंसला नहीं छोड़ा, आखिर जलियावाले बाग के नरसंहार का बदला विदेश में जाकर लिया। इसके लिए उन्होंने भारत माता के स्वाभिमान की रक्षा की और अपनी प्रतिज्ञा को पूरा किया। उन्होंने कहा कि शहीद उद्यम सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये ओर देश की सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहना चाहिये।
इस मौके पर सतीश पंचाल, विवेक मान, समुन्द्र सिंह सैनी, गुलाब पोसवाल, सुशील राणा, कृष्णा गुप्ता, मधु बालियान, रचना सोढी, कुसुम मैहला, रोहतास काश्यप, एडवोकेट अजय वर्मा, वासुदेव गौतम, विशाल सेठी, अर्जुन पंचाल, दीपक कुमार, हिसम सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोक संपर्क विभाग से कलाकार हिसम सिंह सैनी को विशेष सम्मान से समानित किया गया।


















