ADG L/O द्वारा DIG रेंज व DIG/SSP की मौजूदगी में कांवड़ मेला फोर्स को किया ब्रीफ, तैनात हुआ फोर्स

ADG L/O द्वारा DIG रेंज व DIG/SSP हरिद्वार व अन्य अधिकारीगण की मौजूदगी में कांवड़ मेला फोर्स को किया ब्रीफ, तैनात हुआ फोर्स
तीसरी आंख से मेला क्षेत्र की हर घटना पर रखी जाएगी विशेष नजर
आज पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय भवन में कांवड़ मेला 2022 की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ADG अपराध एवं कानून श्री वी० मुरुगेशन की अध्यक्षता में आयोजित कांवड़ ब्रीफिंग में कुमाऊं व गढ़वाल रेंज से प्राप्त समस्त फोर्स एवं केन्द्र से प्राप्त अर्द्धसैनिक बल की 06 कम्पनी भी सम्मिलित हुई।
12 सुपर जोन, 32 जोन व 120 सेक्टर में विभक्त मेला क्षेत्र में सुपर जोन की जिम्मेदारी ASP स्तर के अधिकारियों को, जोन की जिम्मेदारी CO/Insp. व सेक्टर की जिम्मेदारी SHO/SO/SSI स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही मेला क्षेत्र में BDS/Dog Squard की 05 टीम नियुक्त की गई हैं। आतंकी घटनाओं की रोकथाम हेतु नियुक्त Anti Terrorist Squard की दो टीमें भी Round the clock मेला क्षेत्र में Active रहेंगी।
अपने संबोधन के दौरान ADG L/O द्वारा दो साल के अन्तराल के बाद हो रहे कांवड़ मेला को एक चैलेंज के रूप में लेकर पूर्ण मनोयोग से इसे सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोकने व दुर्घटना होने पर बिना पल गंवाए अपने ऑफिसर्स को सूचना देने आदि के निर्देश भी मातहत को दिए गए।
DIG रेंज श्री करन सिंह नगन्याल द्वारा फोर्स को आसपास की सभी घटनाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं ट्रैफिक प्लान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।
DIG/SSP हरिद्वार डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा मॉनसून के चलते डण्डे के साथ ही बरसाती व टॉर्च भी अपने साथ रखने की सलाह दी गई ताकी बारिश की दौरान व्यवस्था बनाने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके साथ ही फोर्स को निर्देशित किया की आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटें ताकी कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार से शांतिभंग की आशंका न हो।
ब्रीफिंग के पश्चात फोर्स को दो पालियों में ड्युटी हेतु मेला क्षेत्र रवाना किया गया, साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि ड्यूटी टाइम से कुछ समय पहले अपने प्वाइंट पर पहुंच कर तसल्ली से ये जरूर जान लें कि ड्यूटी आखिर है क्या।
उत्तराखंड हरिद्वार
आईरा वार्ता राजेश सिंघल


















