AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के (कोतवाली ब्लॉक प्रमुख पति) विकास राजपूत मोहल्ला पंजाबी कालोनी कस्बा नगीना निवासी से शेखर विश्नोई निवासी ग्राम मीरपुर मोहनचक,जनपद मुरादाबाद और कार्तिकेय निवासी ग्राम रामसहायवाला,जनपद बिजनौर रवि चौहान पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी ग्राम बगवाडा,जनपद बिजनौर इनके द्वारा विकास राजपूत को जान से मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांगी गयी, जिसमें उसके द्वारा इन्हे पूर्व में 50,000 रु/- देकर अपनी जान बचायी थे।
अभियुक्त सफेद रंग की डस्टर गाडी से आये थे, जिस पर विधायक लिखा हुआ था और अभियुक्त शेखर विश्नोई द्वारा फोन पर स्वयं को लखनऊ सचिवालय से डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य का निजी सचिव बताते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी थी।
एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि विकास राजपूत द्वारा तहरीर के आधार पर थाना नगीना पर अभियुक्त शेखर विश्नोई 2.कार्तिकेय 3.रवि चौहान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है पुलिस द्वारा नामित तीनो अभि0गण को घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की डस्टर गाडी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य विधि कार्रवाई कराई जा रही है।




























