देहरादून- ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने पुल का एक हिस्सा नदी के तेज बहाव में बह गया है जिसके चलते देहरादून से ऋषिकेश का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश होने पर भूस्खलन और बादल फटने का खतरा हमेशा बना रहता है भारी बारिश हर जगह आफत ढा रही है आज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है तो देहरादून के लिए येलो अलर्ट है । वही उत्तराखंड सरकार ने पहाड़ी इलाकों पर जाने के लिए रेड अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने के निदेश दिए । आमजन को भी पहाड़ पर इस समय नहीं जाना चाहिए बारिश हो रही है लगातार बारिश की वजह से पहाड़ खिसक रहे हैं हो सकता है कोई बड़ा हादसा पहाड़ पर जाने से बचें।
















