चमोली-उत्तराखण्ड
Trending

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ चेस में अच्छा प्रदर्शन करने पर दोनों बहनों को विश्वभर से मिल रही बधाईयां

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली – इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ चेस (फीडे) ऑनलाइन रेपिड़ वर्ल्ड कप कैडेटस एण्ड़ यूथ 2021 में दिल्ली की दो प्रतिभाशाली और होनहार बहनों आध्या जैन और साची जैन ने विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनायी है और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

एक और जहां आध्या जैन अण्ड़र 10 गर्ल्स कैटेगरी में प्रथम स्थान अर्जित कर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ चेस (फीडे) ऑनलाइन रेपिड़ वर्ल्ड कप कैडेटस एण्ड यूथ के टॉप 16 खिलाड़ियों में जगह बनाने में कामयाब रही, वहीं उनकी बहन ने अण्डर 12 गर्ल्स कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ चेस (फीडे) ऑनलाइन रेपिड़ वर्ल्ड कप कैडेटस एण्ड यूथ के टॉप 16 खिलाड़ियों में जगह बनायी। अण्ड़र 10 गर्ल्स कैटेगरी में 104 देशों के 154 खिलाड़ियों में आध्या जैन ने इस उपलब्धि को हासिल किया।

जबकि उनकी बड़ी बहन साची जैन ने अण्डर 12 गर्ल्स कैटेगरी में 104 देशों के 155 खिलाड़ियों में इस उपलब्धि को हासिल किया। अण्डर 10 और अण्डर 12 गर्ल्स कैटेगरी के टॉप 16 क्वालीफाईंग राऊंड़ के नॉक-आउट मुकाबले प्रारंभ हो चुके है जो 31 अगस्त 2021 तक चलेंगे। दुनियाभर से दोनो बहनों की इस उपलब्धि पर उनको व उनके परिवार को बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है और लोग दोनो होनहार बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button