न्याय पंचायत बूढ़पुर की संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
बिजनौर – नहटौर ब्लॉक की न्याय पंचायत बूढ़पुर की संकुल स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जनता इंटर कॉलेज आकू में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर किया गया। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक खेल प्रभारी रामौतार सिंह और एआरपी प्रदीप राजपूत उपस्थित रहे।
मंगल को आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को खेलकूद में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि खेलों से न सिर्फ बच्चों में अनुशासन आता है बल्कि उनका शारीरिक विकास भी अच्छी तरह से होता है। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र का प्रारंभ राजकीय पॉलिटेक्निक बहराइच के प्रवक्ता शरद कुमार राठी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा बच्चों को इस प्रकार खेलों के प्रति समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहना चाहिए और शिक्षकों को अपना ध्यान बच्चों के सर्वांगीण विकास पर पूर्ण रूप से केंद्रित रखना चाहिए।
प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में कार्तिक, चांदनी, अनमोल और रिया, 100 मीटर दौड़ में कार्तिक, मिस्बाह, कार्तिक, अलफिजा, आशु, साहिबा, अयान और निशू, 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु, सोफिया, कार्तिक, चांदनी, मयंक, साहिबा, अयान और निशू, 400 मीटर दौड़ में सागर, नाजरीन, आकाश, निकांशी, 600 मीटर दौड़ में आदित्य वीर, प्राची, अजय, मोनिका, गोला फेंक में वीरेंद्र कुमार और नकुल, लंबी कूद में चांदनी, अलफिजा, ऊंची कूद में रचना,सागर,नाज़मीन,अलफिजा, दीपांकर, अफरान और निकांशी क्रमशः विजेता और उपविजेता रहे। वहीं खो-खो में प्राथमिक विद्यालय बूढ़पुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय नकीबपुर, कबड्डी में कम्पोजिट विद्यालय मुस्सेपुर पाली की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन विभोर अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार, मोहसिन रजा, शिवप्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरदीप, मौहम्मद इकबाल, अनुजा सिंह, शिवांशी, आंचल हांडा, भूपेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















