भीषण गर्मी में राहत, राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन आज लगाएगा शीतल छबील

काशीपुर / उत्तराखंड / नसरीन खान निशा ),,,,,उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू से लोगों को राहत दिलाने के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत – उत्तराखंड टीम ने पहल की है। संगठन की ओर से 27 मई 2026, बुधवार को महाराणा प्रताप चौक काशीपुर पर शीतल पेयजल वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे से शुरू होगी सेवा
संगठन ने सार्वजनिक संदेश जारी कर बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन, राहगीरों और जरूरतमंद लोगों के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है। शिविर दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। इसमें राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों, मजदूरों और यात्रियों को आरओ का ठंडा पानी और शरबत निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
“प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म”
संगठन के पदाधिकारियों ज़ुबैर सिद्दीकी ने कहा, प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। इस भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है, तब एक गिलास ठंडा पानी किसी की जान बचा सकता है। इसी सोच के साथ यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत की उत्तराखंड टीम ने शहर के समाजसेवियों, व्यापार मंडल, युवाओं और आम नागरिकों से इस पुण्य कार्य में सहयोग की अपील की है। संगठन का कहना है कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा कार्य से जुड़ें ताकि कोई भी राहगीर प्यासा न रहे।
कार्यक्रम विवरण
📍 स्थान: महाराणा प्रताप चौक, काशीपुर
दिनांक:27 मई 2026, बुधवार
⏰ समय: दोपहर 1:00 बजे से
गौरतलब है कि काशीपुर में पिछले कई दिनों से पारा 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए जा रहे जल सेवा शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत बन रहे हैं। संगठन ने बताया कि जरूरत पड़ने पर शिविर को आगे भी जारी रखा जाएगा।


















