मुजफ्फरनगर – SSP अभिषेक यादव द्वारा जनपद के व्यापार मण्डल सदस्यों के साथ मीटिंग की गयी, जिसके अन्तर्गत व्यापारियों की समस्यओं के बारे में जाना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही साथ आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया एवं सभी व्यापार मण्डल के सदस्यों से सहयोग हेतु उन्होंने कहा असामाजिक तत्व से सख्ती से निपटा जाएगा इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है किसी भी प्रकार की महिला के साथ छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी स्कूल कॉलेजों के पास पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे ।
वही जनता से अपील करते हुए कहा अपराध और अपराधियों के बारे में अगर आपके पास कोई जानकारी हो तो आकर हमसे साझा करें आपका नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी मित्र पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर अपनी पुलिस का सहयोग करें।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















