नगीना – महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा गत वर्षो की भांति (कोरोना काल से पूर्व) अग्रसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंजाबी कालोनी से दोपहर दो बजे प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई मोहल्ला नालबंदान स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंच कर हवन पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण कर समापन हुआ। मार्ग में करीब एक दर्जन स्थानों पर शोभा यात्रा का फूल मालाओं, मिष्ठान व सौंप मिश्री द्वारा स्वागत किया गया।
शनिवार दोपहर दो बजे से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में पंजाबी कालोनी स्थित अग्रसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से श्री अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा संगठन व अग्रवाल महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल समाज के कर्यवाहक प्रधान शीतल अग्रवाल, साहू संतोष कुमार अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अजित अग्रवाल आदि के द्वारा महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया व शोभा यात्रा ढोल-नगाड़ों व बेंड बाजो के साथ महाराजा अग्रसेन कलश शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो गांधी मूर्ति तिराहा, नगर पालिका बाजार, बाजार लुहारी सराय, बाजार मझलेटा, बाजार गंज बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ, सुनहरी मस्जिद व सर्राफा बाजार होती हुई मोहल्ला नालबंदान स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंच कर समापन हुआ।
कलश शोभा यात्रा के समय मार्ग में करीब एक दर्जन स्थानों पर शोभा यात्रा का फूल मालाओं, मिष्ठान व सौंप मिश्री द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं अपने सिर पर सजे हुए कलश लेकर चल रही थी। अग्रवाल समाज की कलश शोभायात्रा के दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर युवाओं द्वारा खूब नृत्य किया गया और युवाओं ने अग्रसेन महाराज की जय आदि के नारे लगाये। इससे पूर्व श्री अग्रवाल सभा(रजि) व अग्रवाल युवा संगठन के सयुक्त तत्वावधान में यात्रा समापन कर पंडित अजय तिवारी ने विधि विधान के साथ बजे हवन, पूजन व प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संतोष कुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमर नाथ अग्रवाल, अग्रवाल युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, कर्यवाहक अध्यक्ष डॉ स्वेत कमल ग़ोयल, पत्रकार विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संजीव उर्फ विक्की अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, मुकुल सिंघल, तरुण अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, मोहित गर्ग, गौरव गोयल , आलोक अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, शरद गर्ग, प्रेम चन्द्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मोहित गोयल, शरद गर्ग, सौरभ मित्तल, मोहक अग्रवाल, इंजी अमित गुप्ता, राशि अग्रवाल, नीता गोयल, तेजल अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, ऋतु गर्ग, नीता गुप्ता, श्वेता गोयल, राशि अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सचिन मित्तल, लक्ष्य बंसल, पार्थ अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज की सेकड़ो पुरुष , महिलाओं व बच्चें मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से एस एस आई कर्मजीत सिंह, एस आई अजय कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहे।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















