स्योहारा – ब्लॉक बुढ़नपुर के गांव मंगल खेड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में बुखार से प्रभावित ग्रामीणों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में आए लोगों का मलेरिया और टाइफाइड बुखार का परीक्षण किया। 2 दिन की दवाई देने के बाद मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोरा में आने के लिए कहा गया है। शिविर में लगभग 100 मरीज आए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए गए साथ ही घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के लिए भी कहा गया।
रिपोर्ट-अमीन अहमद


















