बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

नाबालिक किशोरी से गैंगरेप,हालत गम्भीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – गांव की एक नाबालिग 15 वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही 3 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इतना ही नहीं तीनों दरिंदों ने अपना मुंह काला करके अदमरी हालत में बच्ची को मंदिर के पास में छोड़ गए बेहोशी की हालत में परिजनों को मासूम मंदिर के पास पड़ी मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है फिलहाल पीड़िता मौत और जिंदगी से जूझ रही है जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

दरअसल बिजनौर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है आपको बता दें बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बूडेरन निवासी 15 वर्षीय मासूम आंगन में खड़े हैंडपंप से पानी भरने गई थी तभी घात लगाए बैठे गांव के ही सचिन सुमित व प्रियांशु जोकि नशेड़ी किस्म के युवक हैं मासूम को मुंह दबाकर उठा कर जंगल में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ गैंग रेप किया दरिंदों ने घटना को अंजाम देकर अदमरी हालत में गांव के पास ही बने मंदिर के पास उसको फेंक दिया और फरार हो गए परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे ।

परिजनों को पीड़िता गांव के पास ही स्थित मंदिर के पास खून से लथपथ हालत पड़ी मिली जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार तोमर का कहना है इस संबंध में दो अभियुक्त सचिन और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार चल रहा अभियुक्त प्रियांशु कि जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।

रिपोर्ट -अमीन अहमद

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button