स्योहारा – आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वधान में भारी पुलिस फोर्स सुरक्षा के साथ श्री राम बारात निकाली गई आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वधान में स्थित रामलीला मंचन मैदान से शुरू हुई आरएसपी रोड, हिंदू चौधरी, जोशीयान, ठाकुर मंदिर, पीर का बाजार ,जूमरात का बाजार, थाना चौराहा, हाजी इलियास पेट्रोल पंप से होकर रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई।जुमेरात के बाज़ार पहुंचने पर राम बारात का व्यापारी नेता अरुण कुमार वर्मा ने पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया।
राम बरात के आगे भगवा झंडे लेकर घुड़सवार चल रहे थे ,राम बारात की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। प्रधान अध्यक्ष राजीव त्यागी ने भगवान राम के आदेशों पर चलने का आह्वान किया। राम बारात को सफल बनाने में आदर्श रामलीला कमेटी के प्रधान अध्यक्ष राजवीर त्यागी, सुनील कुमार, मास्टर नरेंद्र सिंह ,राजपाल सिंहप्रजापति , संतोष त्यागी, नीटू जोशी, वीरेंद्र शर्मा, पप्पू शर्मा, अमर सिंह वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा जबकि राम बारात की अगुवाई थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ,कस्बा इंचार्ज हरीश कुमार, हेड कांस्टेबल शाहनवाज खान, कांस्टेबल विक्रम सिंह ,कांस्टेबल सोमवीर, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह,व तीन अन्य थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रही।
राम बारात शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने पर रामलीला कमेटी ने थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर,कस्बा इंचार्ज हरीश कुमार,व पुलिस टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
रिपोर्ट-अमीन अहमद
















