नूरपुर – लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान कवरेज करने गए पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में पत्रकार सुरक्षा फाउंडेशन के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित नूरपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और पत्रकार के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की।प्राप्त समाचार के अनुसार नूरपुर में पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के बैनर तले नूरपुर के सभी पत्रकारों ने एकत्रित होकर नूरपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा बता दें कि गत दिनों लखीमपुर खीरी में किसानों व व्यापारियों के बीच हुई हिंसा में कवरेज करने गए पत्रकार रमन कश्यप की भी हत्या कर दी गई थी। उपद्रवियों ने रमन कश्यप को मौत के घाट उतार दिया था।
जिससे नूरपुर के पत्रकारों ने आक्रोशित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और पत्रकार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तारी कर सजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पत्रकार गुलफाम राजा, विकास सिँह शादाब इदरीसी,विजेंद्र शर्मा,साजिद हुसैन,हैदर राजा,धर्मेंद्र कुमार,अजीत त्यागी,मोहम्मद अली,आशु कुमार शर्मा,मौलाना सहवाली,मौलाना असरारुल हक,मुजाहिद फारुकी,वह सभी पत्रकार मौजूद रहे ।


















