जौनपुर के दिग्गज कांग्रेसी नेता अरुण सिंह मुन्ना के निधन पर वाराणसी में श्रद्धांजलि सभा

पूर्व मंत्री अरुण सिंह मुन्ना को पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ||
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह मुन्ना के असामयिक निधन से राजनीतिक जगत में शोक ||
मृदुभाषी और मिलनसार नेता अरुण सिंह मुन्ना को याद कर भावुक हुए कार्यकर्ता ||
वाराणसी में जुटे दिग्गज,अरुण सिंह मुन्ना को श्रद्धांजलि अर्पित कर जताया शोक ||
वाराणसी :- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे राजनीति की जानी-मानी हस्ती दिग्गज नेता जौनपुर जनपद निवासी अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन पर पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन ने गहरा शोक प्रकट किया है | स्वर्गीय अरुण सिंह मुन्ना को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए फाउंडेशन के इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय अरुण सिंह मुन्ना को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से क्षेत्र से निकलकर कांग्रेस की राष्ट्रीय और प्रादेशिक राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाने वाले अरुण सिंह मुन्ना बेहद मृदु भाषी,अत्यंत मिलनसार और बेहद स्पष्टवादी वक्ता थे |
साथ ही साथ वो कार्यकर्ताओं के बेहद चहेते नेता थे कांग्रेस की तथा देश प्रदेश की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान था उनके असामयिक निधन से पार्टी सहित सामाजिक जगत की भी गहरी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में हो पाना निकट भविष्य में संभव नहीं है |
वरिष्ठ नेता और उनके साथ संगठन में काम कर चुके विजय शंकर पांडे की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश पति त्रिपाठी सहित डा0 अनिल उपाध्याय, आनंद सिंह,वैजनाथ सिंह,विजय कृष्ण राय अन्नू,भूपेंद्र प्रताप सिंह विजय शंकर मेहता,मनोज चौबे,डा0 प्रेम शंकर पांडे, अनु,महेंद्र सिंह चौहान,पुनीत मिश्रा, कमलाकांत पांडे,अशोक कुमार पांडे, सुशील सोनकर,युवराज पांडेय,मोहम्मद अरशद,सुवाष राम,पिट्ठू शेख आदि प्रमुख रहे ||


















