वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सेवा-संस्कार की मिसाल,खिचड़ी प्रसाद से लेकर प्याऊ तक जनसेवा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी में सेवा का महापर्व भूखों को अन्न,प्यासों को जल और पक्षियों को जीवन ||

मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अनूठी पहल,अक्षय तृतीया पर मानवता का उत्सव ||

खिचड़ी बाबा मंदिर से महमूरगंज तक सेवा की धारा,हर जरूरतमंद को मिला सहारा ||

अक्षय तृतीया बनी करुणा का पर्व,प्रसाद वितरण और शीतल जल सेवा से मिली राहत ||

जनसेवा की प्रेरक तस्वीर अक्षय तृतीया पर अन्न,जल और जीवों के प्रति संवेदना ||

सेवा,समर्पण और संवेदना का संगम, वाराणसी में अक्षय तृतीया पर विशेष पहल ||

पुण्य के पर्व पर पुण्य कार्य,मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने बढ़ाया मानवता का हाथ ||

वाराणसी :- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा की तरफ से अक्षय तृतीया के शुभ दिवस पर दशाश्वमेध रोड स्थित खिचड़ी बाबा के मंदिर में सभी भक्तों गरीब दर्शनार्थियों और राहगीरों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया | तत्पश्चात अक्षय तृतीया वाले दिन ही महमूरगंज में आकाशवाणी के सामने हनुमान मंदिर के पास पेट्रोल पंप के बगल में एक अस्थाई प्याऊ का उद्घाटन किया गया यहां राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई जिसकी बहुत आवश्यकता थी | विदिशा शाखा की सदस्याओं ने अक्षय तृतीया पर पक्षियों के लिए भी सेवा की | अनेक सदस्यों ने अपनी अपनी बालकनी और छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी का इंतजाम किया |

इन सभी सेवा कार्यों में संस्थापिका अध्यक्षा मधु तुलसियान,अध्यक्ष सरोज तुलस्यान,सचिव प्रीति बाजोरिया, कोषाध्यक्ष चंदन खेमका,सुनीता कंदोई, समता डीडवानिया,सारिका प्रकाश,किरण तुलसियान,मंजू तुलसियान,कृष्णा चौधरी, अलका बाजोरिया,मीनू पोद्दार तथा युवा मंच की तरफ से महेश चौधरी,कृष्ण गोपाल तुलसियान,प्रदीप तुलस्यान आदि सदस्य भी उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button