बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

BJP सरकार में हो रहा है व्यापारियों का उत्पीड़न -मोहम्मद अतहर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – नजीबाबाद विधानसभा मैं समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रहे समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतहर बैठक के दौरान ही जिला अध्यक्ष ने नवनियुक्त सदस्यों को मनोने पत्र देकर सभी को जिले वह विधानसभा स्तर पर जिम्मेदारी दी। बिजनौर ज़िलाध्यक्ष मोहम्मद अतहर ने बताया कि सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के निर्देश पर कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें मोहम्मद शाहरुख को बिजनौर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राजपूत को नगर अध्यक्ष नजीबाबाद सुरेंद्र को सचिव वैशाली को उपाध्यक्ष मकबूल रिजवी को जलालाबाद नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

जल्द ही कस्बा व बूथ की कमेटियों का भी गठन कर संगठन को विस्तार दिया जायेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हमारा संगठन पूरे जिले में कार्य करने के लिए व्यापारियों के साथ पूर्ण निष्ठा से खड़ा है। हमें गर्व है कि हम पूरी सच्चाई के साथ समाजवादी विचारधारा पर खुलकर काम करने वाले संगठन हैं तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलने वाले विशुद्ध राजनीतिक संगठन में शामिल होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ख़ुशी है हम ऐसे संगठन नहीं है जो गैर-राजनीतिक होने का दिखावा या ढोंग तो करते हैं परन्तु अपने छिपे हुए राजनीतिक मंसूबों के लिए ही काम करते हैं।

समाजवादी व्यापार सभा व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार और व्यापारियों को बढ़ावा देने वाली नीतियों और योजनाओं पर काम करेगी, और व्यापारिक क्षेत्र की बाधाओं को निपटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास व्यापार जगत में मुश्किलें, परेशानी और दु:खों को दूर करने का होगा तथा व्यापारी समाज की ख़ुशहाली के लिए रेहड़ी पटरी वालों से लेकर बड़े शोरूमों तक समानता के आधार पर उनके संरक्षण पर ज़ोर देंगे। व्यापारी की समस्याओं और व्यापारी एकता के लिए सड़क से लेकर सिंहासन तक आवाज़ उठाने का काम करेंगे।

बैठक में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतहर ,मोहम्मद शाहरुख, शहजाद मलिक, नफीस अहमद, मकबूल अहमद ,मोहम्मद इकराम अंसारी, प्रवीण कुमार विमल कुमार मुकेश शर्मा अनुराग जायसवाल विकास कुमार सुरेंद्र चौधरी मोहम्मद राशिद, इसरार अहमद, अदनान, राजकुमार राजपूत ,प्रवीण कुमार, विमल कुमार ,मुकेश ,सरफुद्दीन, अजमल, चिरंजीलाल आदि मौजूद रहे ।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button