सौसैया अस्पताल छिबरामऊ में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों की जमकर लगाई क्लास
AIRA NEWS NETWORK – सीएमओ विनोद कुमार ने सौसैया अस्पताल छिबरामऊ का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने जानकारी ली की सौ सैयां अस्पताल में कितने मरीज बुखार व ड़ेगू के भर्ती हैं जिसमें कन्नौज जनपद के कितने मरीज हैं वही सीएमएस ने बताया कि कुछ मैनपुरी जनपद व इटावा जनपद के मरीज भर्ती हैं जिनका उपचार हमारे कन्नौज जनपद के सौ सैयां अस्पताल में चल रहा है ।
वहीं उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान छिबरामऊ के निवासी संजय पाल कांग्रेस को ऑर्डिनेटर ने अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमओ से शिकायत की अल्ट्रासाउंड रूम में पर्चा ऊपर नीचे करने को लेकर जिस के बाद सीएमओ ने अस्पताल की पैथोलॉजी में खामियां मिलने पर पैथोलॉजिस्ट की जमकर फटकार लगाई फिर उसके बाद अल्ट्रासाउंड रूम में गए अल्ट्रासाउंड रूम में भीड़ देखकर सीएमओ में डॉक्टर की फटकार लगाई और कहा कि इतने सारे अल्ट्रासाउंड रूम में लोगों की क्या आवश्यकता है । उन्होंने कहा की अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों के पहले सभी लोगों के पर्चा जमा कर ले फिर उसके बाद एक-एक करके मरीज को अंदर बुलाया जाए और कोविड- गाइड लायंस का पालन किया जाए जिससे किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं होगी अभी भी कोरोना चल रहा है।


















