उत्तरप्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री ने नवचयनित नायब तहसीलदारों को अपने हाथों से दिया नियुक्ति पत्र

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – राजधानी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। जो लोग पहले लोगों की नियुक्तियों के नाम पर बड़े-बड़े घोटाले करते थे, उन सभी लोगों को हमने जड़ से समाप्त कर दिया। जीरो टॉलरेंस की नीति पर हमारी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नायब तहसीलदारों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं। कि आप सभी लोग अपने कार्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 4 सालों में साढ़े 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। साल 2017 तक यहां की बेरोजगारी दर 17 फीसदी तक थी, जबकि आज 4 फीसदी है। भर्ती प्रक्रिया में किसी का चेहरा नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर भर्ती की जा रही है। सभी नियुक्तियां वर्षों से लंबित थीं, क्योंकि पिछली सरकारों में ईमानदारी का अभाव था।

साथ ही साथ उन्होंने 55 लाख वृद्धजनों के खाते में 1500–1500 रुपये डालने की बात कही 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश के 55 लाख 77 हजार से अधिक वृद्धजनों के खाते में 1500–1500 रुपये डालने जा रही है, खास बात यह है कि योगी सरकार ने वृद्धावस्‍था पेंशन में प्रतिमाह 100 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बढ़ोत्तरी का लाभ राज्य के 55 लाख से अधिक वृद्धजनों को मिलेगा। सरकार द्वारा वृद्धावस्‍था पेंशन में 100 रुपये की बढ़ोत्‍तरी करने से गरीब बुजुर्गों को प्रतिमाह मिलने वाली 400 रुपये की पेंशन बढ़कर 500 रुपये प्रतिमाह हो गई।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button