नूरपुर – आजादी का अमृत महोत्सव 2021 के तहत सशस्त्र सीमा बल एकेडमी ईटानगर द्वारा ईटानगर से दिल्ली तक साइकिल रैली का नूरपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।15 अगस्त से प्रारम्भ की गई रैली जो 2 अक्टूबर 2021को दिल्ली में महात्मा गांधी जी के समाधि पर समाप्त होगी। सशस्त्र सीमा बल भारत का आजादी अमृत महोत्सव है पूरे भारत में दस रैली निकाल कर लोगों में जागरूकता लाना है। इसी सिलसिले में सशस्त्र लगभग कई सो किलोमीटर का सफर तय करके एक तारीख को दिल्ली पहुँचकर और 2 तारीख को बापू की समाधि पर इस रैली का समापन होगा।
सशस्त्र बल एकेडमी की साइकिल रैली नगर में प्रवेश होते ही रैली में शामिल जवानों और अधिकारियों का भाजपा पदाधिकारियों व नूरपुर नागरिकों द्वारा भव्य फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। साइकिल रैली का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर ने बताया आजादी का नारा देश प्रेम की भावना जगाने के साथ जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया। इस संदेश में आजादी की भागीदारी जन जन तक पहुंचाना है जो आजादी मिली है उसे बचाकर रखना है।उन्होंने बताया रैली नूरपुर मे रात्री विश्राम करने के बाद नजीबाबाद व हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी।
विकास सिंह की रिपोर्ट


















