कर्नाटक राज्य पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा राजाराजेश्वरी में 5वीं पिकलबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन
AIRA NEWS NETWORK – रेलवे एडीजीपी भास्करराव ने कहा कि खेल जीवन का एक अंग है हमे खेलो मे रुचि होनी चाहिए। कर्नाटक राज्य पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा राजराजेश्वरी में आयोजित 5वीं पिकलबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यअतिथि रेलवे एडीजीपी भास्करराव ने बोलते हुए, कहा कि खेल पुरुषों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करता हैं। खेलो से देश को सम्मान मिलता है हर मनुष्य खेल की भावना को विकसित करे और राज्य और अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को प्रोत्साहित करे। उन्होंने कहा कि एथलीटों को खेल के साथ-साथ पढ़ने में भी सबसे आगे होना चाहिए।
कन्याकुमारी जूनियर हाई स्कूल के संस्थापक डॉ एच तुकाराम,ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि खेलो से बच्चों और नोजवानो मे शारीरिक और मानसिक विकास होता है डॉ एच तुकाराम ने सभी लोगो से पिकलबाल जैसे खेल को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को खेलो के लिए प्रोत्साहित करें इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव रथ कनाकर, एबी शिवकुमार, नरेंद्र बाबू और कई अन्य उपस्थित थे।


















