AIRA NEWS NETWORK – एम एम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतना नारायण गुट इकाई के सदस्यों ने सरकार के तुगलकी फरमान सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रथम पाली व 12:30 से 4:30 तक द्वितीय पाली में छात्रों को बुलाने के विरोध में विद्यालय कार्य से बहिष्कार किया।
गुरुवार को एम एम इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट के लोगों ने विद्यालय में कलम बंद हड़ताल करने की रूपरेखा तैयार की तथा विद्यालय कार्य का बहिष्कार किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने जो तुगलकी फरमान जारी किया है जिसमें सुबह 8:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक छात्रों को बुलाया जाएगा। उस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। विद्यालय का समय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि ग्रीष्म काल में विद्यालय का समय 4 घंटे 35 मिनट एवं शीतकाल में 5 घंटे 20 मिनट होने का प्रावधान है।
जिस के संबंध में शासनादेश जारी न होने पर प्रदेश की राज्य परिषद की बैठक में दिनांक 29 अगस्त को लखनऊ में लिए गए निर्णय के अनुसार विद्यालय समय शिक्षा अधिनियम के अनुसार करने को लेकर प्रांतीय आवाहन पर एम एम इंटर कॉलेज नगीना में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा कार्य का बहिष्कार किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय इकाई के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने एवं संचालन सचिव विपिन कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर, रामकुमार सिंह ,अमित कुमार, योगेंद्र सिंह, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार ,अमित चंद यादव, सचिन रूहेला, संदीप सिंह बिष्ट ,मोहम्मद असलम , शमशाद, अहमद गौरी, जुबेर अहमद, शहजाद अहमद, मनोज कुमार, नरसिंह ,शहजाद हुसैन , शगुफ्ता परवीन ,इलमा सिद्दीकी ,नूरजहां ,मनोरमा चौहान ,शहनाज बानो आदि ने हिस्सा लिया।
विकास अग्रवाल की रिपोर्ट


















