ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

साफिया सैफी के हत्यारों को फांसी दिये जाने की मांग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना – कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर दिल्ली की साफिया सैफी के हत्यारों को फांसी दिये जाने की मांग की। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष आमंत्रित सदस्य व भावी प्रत्याशी सपना रवि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन रोड से नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार अनुराग सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस में कार्यरत देश की होनहार बेटी साबिया सैफी का कुछ लोगों ने अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।

लेकिन दिल्ली पुलिस खामोश बैठी है जिला कांग्रेस कमेटी दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही की घोर निंदा करती है ज्ञापन में साबिया सैफी के हत्यारों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने की मांग की गई है। बाद में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं अत्याचारों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में महिलाओं और युवतियों का अपहरण बलात्कार और बाद में हत्या कर देने की घटनाओं से पूरा देश जल रहा है लेकिन भाजपा सरकार आंख मूंदे बैठी है उन्होंने कहां के जितना सम्मान कांग्रेस की सरकार में हुआ इतना सम्मान और सुरक्षा किसी भी सरकार में नहीं होगी।

इसलिए आज देश की पहली आवश्यकता है कांग्रेस की सरकार को लाना जिसके लिए हमें कार्य करना और बूथ से लेकर चौपालों तक कांग्रेस सरकारों का प्रचार प्रसार कर कांग्रेस को ही वोट देने के लिए तैयार करना है। ताकि हम ओर आप सभी के प्रयास से कांग्रेस की सरकार बन सके। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के मनोज शर्मा ,अशोक कुमार, शिवांगनी ,गीता , सविता ,पारुल ,उमादेवी, कमलेश ,बाला , ज्योति , रीता, सावित्री आदि शामिल रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button