ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

मंडोला धरनारत किसानों ने मांग पूरी ना होने पर सरकार को दी चेतावनी, लेंगे जिंदा समाधि

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – लोनी तहसील के मंडोला समेत छः गांव के किसान गत पांच वर्षो से अपनी अधिग्रहित जमीन का मुआवजा भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 से दिए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं किसानों ने कठोरतम निर्णय लेते हुए जिंदा समाधि लेने का निर्णय लिया है गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के लिए लोनी तहसील के छः गांव की 2614 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करके किसानों को 1100/ रुपए प्रति मीटर का मुआवजा प्रभावित किसान को दिया गया।

जिसे किसानों ने नाकाफी बताकर व योजना की भूमि अधिग्रहण परक्रिया में असंवैधानिक तरीके अपनाने का आरोप लगाकर 2 दिसंबर 2016 से धरना प्रारंभ कर दिया। कई दौर की वार्ता होने के बावजूद भी कोई समाधान नही निकलने पर पीड़ित किसान अपने आंदोलन के क्रम में कठोरतम निर्णय लेने को मजबूर हो गए है । आंदोलित किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए 14 सितंबर तक का समय देकर तीनो कृषि कानूनों व मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों की मांगो पर सार्वभौमिक समाधान नही निकाला गया तो सैकड़ों किसान जिंदा समाधि लेंगे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button