कानपुर-उत्तरप्रदेश
Trending

वैश्य चेतना फाऊंडेशन ने जय प्रकाश का किया जोरदार स्वागत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कानपुर – सर्व वैश्य सम्मेलन महाराष्ट्र के प्रभारी एवं भाजपा के रिष्ठ सदस्य जय प्रकाश गुप्ता का कारवालो नगर स्थित कार्यालय मे वैश्य चेतना फाऊंडेशन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया ।

वैश्य चेतना फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी नेता रतन गुप्ता ने करवालो नगर कानपुर में आयोजित वैश्य अभिनंदन समारोह में खादी और ग्रामोद्योग आयोग एवं सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य जय प्रकाश गुप्ता का स्वागत किया ।

कार्यकम को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि जयप्रकाश गुप्ता ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग में आयी नयी तकनीकियों की जानकारी दी और अपने आस पास की वेस्टेज को रिसाइकल करके कम खर्च में अधिक लाभ कमाने और पर्यावरण को शुद्ध करने में अपना योगदान देने की बात कही ।

रतन गुप्ता ने वैश्य समाज के लोगो का आवाहन करते हुये कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनाव में वैश्य समाज संपूर्ण एकता के साथ देश हित में मोदी जी और योगी जी के हाथ मजबूत करें ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकम संयोजक विजय गुप्ता, स्वागतकर्ता वरिष्ठ व्यापारी व भाजपा नेता रतन गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता, राम कुमार खाद वाले, कुंज बिहारी, प्रेम कुमार, विष्णु गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता, राघवेन्द्र गुप्ता, विश्व नाथ, हरीराम जी, विनोद गुप्ता, सुधीर कुमार, सत्य प्रकाश, विद्या सागर, पुन्नी भइया, सोम गुप्ता, डॉक्टर राजेश गर्ग, आर के पोरवाल, जग महेन्द्र् अग्रवाल, रमेश, अचल गुप्ता राहुल, पियूष गर्ग, आदित्य गुप्ता, विजय गुप्ता मार्बल, मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे । कार्यकम के अंत मे मुख्य संयोजक विजय गुप्ता ने आये हुये सभी स्वजातीय बंधुओं को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – अविनाश श्रीवास्तव

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button