लोनी – “द मैजिक मैन” एन चन्द्रा फेसबुक पेज एवं यू ट्यूब चैनल एक गैर हिंदी भाषी “श्री नरेश चंद्र जोशी”द्धारा स्थापित “हिंदी भाषा”को समर्पित पटल है।जो दिनांक 31अगस्त 2021 प्रातः १० बजे से 14 सितम्बर 2021, “हिन्दी दिवस”तक एक ऐतिहासिक अविस्मरणीय अनवरत अबाध हिन्दी कविता पाठ “मां भारती कविता महायज्ञ” आयोजन को मूर्त रुप देने को प्रतिबद्ध है।जिसकी प्रबंधन निदेशक (मानद), शिक्षाविद् एवं कवि “श्रीमती पूनम सागर”हैं। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार”डॉ.हरीश नवल जी”कर रहे हैं।
27 अगस्त की शाम”मां भारती कविता महायज्ञ“आयोजन के आवाह्न गीत का लोकार्पण किया गया।जिसमें इस गीत के गीतकार “श्री अजय अंजाम”संगीतकार एवं गीतकार “श्री शिवा राजौरिया”एवं”ज्योत्सना राजौरिया”प्रबन्धक निदेशक”पूनम सागर”सह निदेशक “श्रीमती नीता जोशी”निदेशक “श्री नरेश चंद्र जोशी”और प्रख्यात व्यंगकार, युवा ज्ञानपीठ पुरुस्कृत आयोजन के अध्यक्ष”डॉo हरीश नवल जी” उपस्थित रहे।
इस कविता महायज्ञ के आयोजन में विश्व के लगभग 24-25 देशों व भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों द्वारा अबाध अनवरत धारा प्रवाह जीवंत कविता पाठ लगातार चौदह दिनों तक सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। जिसमें संचालक और काव्यपाठ के रूप में कवियत्री-योगिता त्यागी(खलीफ़ा) लोनी गाजियाबाद को भी आहुतियां देने का सुअवसर मिला है।
साहित्य जगत से कवियत्री योगिता त्यागी (खलीफ़ा)लोनी गाजियाबाद जिनकी दो पुस्तक “हसरतों का मनज़र” और “एक आवाज़ जुर्म के खिलाफ” (अस्तित्व) का जल्द ही विमोचन होने जा रहा है। ये मूल रूप से गाँव पंचलोक निवासी है। जिनके पिता “श्री ओंकार त्यागी” जिला अध्यक्ष-“भारतीय किसान संघ” और माता -श्रीमति पुष्पलता त्यागी” गृहिणी है।
यह विश्व में किसी भी भाषा में किया गया प्रथम अयोजन होगा। जिसको विश्व कीर्तिमान के रूप में “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रेकार्ड”में दर्ज़ किया जाएगा। इसके लिए “वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स” लंदन, यूके से पुष्टीकरण हो चुका है एवम् आधिकारिक प्रयास के लिए लोगो के प्रयोग की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
संचालक– योगिता त्यागी (खलीफ़ा)


















