ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

समाजवादी पार्टी मजदूर सभा की इकाई का विस्तार गठन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लोनी – समाजवादी पार्टी मजदूर सभा की लोनी विधान सभा की इकाई का विस्तार करते हुए आज समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के विधान सभा अध्यक्ष हाजी नासिर अंसारी ने मुजम्मिल मालिक , रिहान मंसूरी को लोनी विधानसभा उपाध्यक्ष और आस मौहम्मद,सुबराती अब्बासी, युसुस मलिक,फैजान अंसारी को लोनी विधान सभा सचिव बनाया।

इस मौके पर मुख्यअतिथि राजू उर्फ ज़फ़र अली और कमरुददीन सैफ़ी नि. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला सचिव समीर खान थे।
इस मौके पर जफर अली ने कहा कि समाजवादी पार्टी आ ही है अपना विधायक जीता कर सरकार में सांझा कर लो ये ज़ुल्मी सरकार है इसको बदलना चाहिए,इस सरकार को न किसानों की फिक्र है न ही जनता की।

जनता का रुख़ मा.अखिलेश यादव की तरफ है और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है।इसी मौके पर नि. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमरुददीन सैफ़ी ने कहा की इस सरकार का नारा था कि बेटियाँ बचाओ आज हक़ीक़त इन गुडों की सरकार से ही बेटियाँ बचानी पड़ रही है। हाल का मामला हुआ है राबिया सैफ़ी नाम की लड़की जो कि सेल्फ डिफेन्स में काम करती थी उसका रेप कर निर्मम हत्या कर जाती है 50 से 60 चाकू मारे जाते है उसके अंगों को काट कर अलग कर दिया जाता है और अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही। पुलिस की कहानी में झोल है।

हम मांग करते है कि इस केस की सुनवाई cbi करे। वही दुसरी तरफ किसान भाइयो शांतिपूर्ण धरने पर लाठियां बजाई जाती है।।
महिलाओ के रेप से उत्तर प्रदेश थर्रा उठा है पर सरकार हर अपराध को काबू करने में विफल है।। पुलिस अधिकारियों पर हमले,पत्रकारों पर हमले, व्यापारियों पर हमले जैसे जघन्य अपराध भी ये सरकार रोकने में विफल हुई है।आज शिक्षा के मंदिरों में ताले लगे हुए बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।जनता त्राहि त्राहि कर रही है।

जनता समाजवादी पार्टी के मुखिया मा.अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।और 2022 में बदलाव लाकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगी। वही हाजी नासिर अन्सारी ने कहा कि जनता अब बहकने वाली नही है इस भाजपा सरकार की चाल में फसने वाली नही है। अच्छे दिन बता कर जनता के हाथ मे कटोरा दे दिया है। सब सरकारी संपत्ति को बेचा जा रहा है निजीकरण के नाम पर। किसानों का हाल बुरा है अब जनता ये संकल्प ले चुकी है कि अबकी बार समाजवादी सरकार।

और करके भी दिखाएगी क्योकि जनता ही जनार्दन है। इस मौके पर शहजाद अंसारी, यूनुस अंसारी,शब्बीर मलिक,नसीम भाई, ठेकेदार, एहसान भाई,मासूम अली, फैयाज अंसारी ल,शारिक अंसारी, सिम्मी,प्रेमपाल वर्मा,संदीप पांचाल,ऋषि कसाना,दीपक यादव,तरुण कश्यप सहित दर्जनों साथी मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button