हसेरन (कन्नौज ) – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन मैं अधीक्षक की गैरमौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों से 100 / 100 रुपये प्रति व्यक्ति लेकर वैक्सीन लगाई जा रही है वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की नहीं है भनक । जनता को खुलेआम लूटा जा रहा है ।उल्लेखनीय है कि अखिलेश पुत्र महेश व राजीव पुत्र कमलेश राठौर निवासी ग्राम कर्री ने बताया की मैं स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए आया था।
उन लड़कों ने बताया हम बाहर जाएंगे वैक्सीनेशन कार्ड की जरूरत है कर्मचारियों ने लिए 100 रुपए जब इस बात की अधीक्षक को भनक लगी तो उन्होंने कर्मचारियों को लगाई फटकार और बताया मेरे आधार कार्ड में 18 वर्ष से कम उम्र होने के कारण स्वास्थ्य कर्मी द्वारा मुझे बताया गया कि आपसे ₹100 लगेंगे तब वैक्सीन लगाई जाएगी राजीव अखिलेश द्वारा बताया गया कि मेरे पास पैसे नहीं थे हम कर्जा लेकर आए थे लेकिन मैंने अपने साथी से सौ 100 लेकर स्वास्थ्य कर्मी को दिए तब हमारे वैक्सीन लगाई गई।
कोविड वैक्सीन लगवाने आए अन्य ग्रामीणों ने भी बताया कि हर व्यक्ति ने वैक्सीन लगवाने के बाद ₹5 लेकर वैक्सीनेशन कार्ड दिया सरकार को बदनाम करने के लिए यह सरकारी कर्मचारी धन उगाही कर रहे हैं जनता को ठगा जा रहा है जबकि सरकार जनता के लिए फ्री वैक्सीनेशन वितरित कर रही है।
जब स्वास्थ्य कर्मी ने पैसे लिए थे वापसी करने पर वहां की एनम बोलने लगी आप क्यों पैसे वापसी कर रहे हो स्वास्थ्य कर्मियों के हौसले बुलंद हैं कहा कि वीडियो बना लो कुछ भी कर लो हमारा कुछ नहीं होगा। इस बाबत जब जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कन्नौज को दी गई तो उन्होंने आश्वासन दिया वीडियो के आधार पर स्वास्थ्य कर्मी पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी ।


















