Uncategorizedहरिद्वार-उत्तराखण्ड़
Trending

हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियार तस्करों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में गैंगस्टरों को अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में 35 देशी पिस्टल और 45 मैगजीन बरामद की गई हैं।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुख्य आरोपी महफूज उर्फ फोजी निवासी जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश हालिया पानीपत जिला धार मध्य प्रदेश के हीरा लाल, संतोष निगम और राय सिंह के रूप में हुई है।
डीजीपी हरियाणा, श्री पी.के. अग्रवाल ने एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रभावी जांच के कारण ही हथियार तस्कर गिरोह पर नकेल कसते हुए भारी मात्रा में अवैध असला बरामद किया गया है।
एक इनपुट के बाद, पुलिस ने महफूज को 18.08.2021 को पानीपत से 5 देशी पिस्तौल और 10 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया जबकि हीरा लाल को 24.08.2021 को तथा दो अन्य आरोपियों को 30.08.2021 को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

अब तक की गई जांच से खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी महफूज अपने संपर्क मध्य प्रदेश निवासी बच्चन सिंह उर्फ बच्ची यादव से अवैध हथियार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि में बेचने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी का मकसद 12000-15000 रुपये में एक अवैध हथियार लाकर उसे 45000 से 50000 रुपये में सप्लाई कर पैसा बनाना था।

इससे पहले, महफूज अपनी टैक्सी चलाता था और एक साल पहले टैक्सी लेकर जाने के दौरान वह बच्चन सिंह के निकट संपर्क में आया, जो अवैध हथियार बनाने को काम करता था। बच्चन सिंह ने उसे अवैध हथियारों को यूपी और हरियाणा में महंगे दामों बेचकर जल्दी पैसा कमाने का लालच देते हुए कहा कि वहां बहुत गैंगवार है इसलिए अवैध हथियारों की भारी मांग है। इस प्रकार वह जल्दी अमीर बन सकता है।
जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में महफूज 18.08.2021 को बच्चन सिंह से 5 देशी पिस्तौल और 10 मैगजीन सस्ते दर पर खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए लाया था। आरोपी ने बताया कि उसने 30 अवैध हथियारों की डिमांड की थी जिस पर बच्चन सिंह ने कहा कि भारी मात्रा में हथियारों के साथ पकड़ा जा सकता है। बच्चन सिंह ने कहा कि वो अपने गुर्गों के माध्यम से 30 असले पहंुचा देगा।

24.08.2021 को आरोपी हीरा लाल, संतोष निगम और राय सिंह महफूज को हथियार सप्लाई करने पानीपत आए थे, जिसमें हीरा लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही दोनों आरोपी पानीपत रेलवे स्टेशन के पास एक जर्जर मकान में अवैध हथियार छिपाकर अपने गांव वापस भाग गए।

संतोष निगम और राय सिंह को भी 30.08.2021 को पिपलिया मंडी जिला मंसौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया और पानीपत में छिपाए गए असले को भी निशानदेही पर बरामद किया गया। ऐसा संदेह है कि मास्टरमाइंड बच्चन सिंह ने अपने सहयोगियों के माध्यम से अब तक दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान आदि में 400-500 अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस टीमे भेजी जा रही हैं और उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button