उत्तराखंड
Trending

कोटद्वार पुलिस ने कसी नकेल नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कोटद्वार पुलिस – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, पौडी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है, अपर पुलिस अधीक्षक, महोदया, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त आशीष गुप्ता को झूलापुल कोटद्वार के पास से 4.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है, ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। जनपद पुलिस द्वारा माह अगस्त में एनडीपीएस एक्ट के तहत 06 अभियोग 06 व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत किये गये है।

अभियुक्त का नाम पता

आशीष गुप्ता पुत्र चुन्नी लाल गुप्ता निवासी- झूलापुल गाड़ीघाट कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र-25 वर्ष।

बरामद मालः-

4.4 ग्राम अवैध स्मैक

पंजीकृत अभियोगः-


मु0अ0सं0- 191/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम आशीष गुप्ता ।

पुलिस टीमः-


प्रभारी निरीक्षक
श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट
उ0नि0 श्री विकसित पंवार
कान्स. 333 ना0पु0
फिरोज खान

कान्स. 150 ना0पु0
संतोष उत्तराखंड पुलिस सभी आमजन से आग्रह करती है अगर आप किसी नशे का कारोबार करने वाले के बारे में कोई जानकारी रखते हैं तो आकर हमसे साझा करें आपका नाम और पहचान पूर्णता गुप्त रखी जाएगी नशे की लत आपके बच्चे की जिंदगी बर्बाद कर सकती है अपने बच्चों पर नजर रखें ।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button