उत्तराखंड
Trending

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करना अब पड़ेगा मुसाफिरों को भारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – उत्तराखंड पुलिस द्वारा आम जन के लिये सुगम यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अब टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस द्वारा एंड्राइड मोबाइल प्लेटफार्म पर ट्रेफिक आई अप्प तैयार किया गया है। जंहा पर आम आदमी भी मोबाइल फ़ोन के माध्यम से यातायात नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालकों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं। जिस क्रम में पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।

इसी के तहत आज कस्बा सतपुली में नो पार्किंग जोन में खड़े एक वाहन की सूचना पुलिस को दी गयी।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने बताया की अब किसी भी व्यक्ति द्वारा मौके पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ट्रेफिक आई अप्प के माध्यम से पुलिस को सूचना दी जा सकती है।

जिससे ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। वंही उन्होंने सभी से ट्रेफिक आई अप्प को डाउनलोड करने की अपील की है। और साथ ही यातायात नियमो का पालन करने की बात कही है वही वही थाना सतपुली अध्यक्ष ने कहा इससे आमजन को जाम लगने की वजह से जो दिक्कत परेशानी उठानी पड़ती थी वह नहीं उठानी पड़ेगी और अगर कोई गाड़ी को गलत जगह पार्किंग करके जाता है तो उसकी सूचना तुरंत ही हम तक पहुंचेगी हम उस पर तुरंत ही कार्रवाई करेंगे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button