उत्तराखंड
Trending

थानाध्यक्ष सतपुली को स्वतंत्रता दिवस पर DGP उत्तराखंड ने मेडल से किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के पुलिस महकमे में आज दर्जनों पुलिसकर्मियों को सेवा के आधार पर और विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक और विशिष्ट कार्यो के लिये उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये गए है। इस बार राज्य पुलिस कर्मियों को कोविड-19 के दौरान बेहतरीन कार्य करने पर भी सम्मानित किया गया है।

वही जनपद पौड़ी पुलिस के 09 अधिकारी/कर्मचारियों को उनके सेवा एंव उत्कृष्ट कार्यों के लिये पदक से सम्मानित किया गया है । इसी के तहत थानाध्यक्ष सतपुली सन्तोष पैथवाल को आज उनके विशिष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक से डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में सम्मानित किया गया है।

थानाध्यक्ष सतपुली द्वारा अपने विशिष्ट कार्यो में कोरोना की पहली लहर में थलीसैंण क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में बुजुर्गों को मीलों पैदल चलकर राशन वितरित करना, वंही सतपुली में आवश्यक वस्तुओं को ले जा रहे ट्रक चालकों के लिए पुलिस मेस में भोजन पैकेट बनाना,कोविड से हुई मौत के बाद मृतक को कंधा देना व उनका दाह संस्कार करना तथा मिजोरम राज्य के वर्मा बॉर्डर के पास से 20 लाख की ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लाने आदि में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने बताया की उन्हें पुलिस जैसे कर्तव्यनिष्ठ एंव अनुशासित बल में कार्य करने पर गर्व है। वंही उन्होंने कहा की यह मेडल उनकी पुलिस टीम के द्वारा समाज के लिये किये गए सराहनीय कार्यो का प्रतिफल है। जिस पर उन्होंने अपने साथी पुलिसकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा की वह आगे भी ऐसे ही जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहेंगे। जनपद पौड़ी के अन्य सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में संतोष कुंवर प्रभारी कोतवाली लैंसडाउन,यातायात निरीक्षक शिव कुमार कोटद्वार, उप0निरी0 दीपक तिवारी, सूरत शर्मा कृपाल सिंह तथा का0 अनिल कुमार, कुलदीप सिंह और हरीश लाल सी0 आई0 यू0 कोटद्वार शामिल है। सभी सम्मान पाने वाले उत्तराखंड पुलिस कर्मियों का आईरा वार्ता परिवार उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button