ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

CBSE BOARD परीक्षा मार्क्स कम आने पर अभिभावकों ने किया हंगामा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

किरतपुर – CBSE BOARD में नम्बर कम आने पर छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया व थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की। जबकि दूसरी ओर स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्र छात्राओं को कोई दिक़्क़त नही आने दी जाएगी।

प्राप्त समाचार के अनुसार यहाँ नहटौर रोड स्थित आर के इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार की दोहपर अभिभावकों ने जम कर हंगामा किया उनका कहना था कि हमारे बच्चे स्कूल में कक्षा दस में सीबीएसई बोर्ड के माध्यम से पढ़ रहे थे आज जब उनका रिज़ल्ट आया तो पता चला कि सभी दस छात्रों की परसेंटेज 48 से 50 के बीच है जबकि कक्षा 9 में उनकी परसेंटेज 90 प्लस है जिस समय हाईस्कूल के फार्म भरवाये गए थे तब उन्हें बताया गया था कि उनका स्कूल आरएलएम एकेडमी नगीना से सम्बधन है ।

उसी स्कूल के माध्यम से एक्जाम दिलाएं जाएंगे आज रिज़ल्ट आने पर पता चला कि सेंट जॉन स्कूल बिजनौर से उनके बच्चों के पेपर दिलाए गए है अभिभावकों का यह भी आरोप था कि ऐसा कर के स्कूल प्रशासन ने उनके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है बाद में सभी अभिभावक थाने पहुंचे और थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी ने स्कूल प्रशासन से फोन पर बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी से मिलने वालों में छात्र सुशांत राजपूत, फहीम अहमद, शिवानी, रजत कुमार , अमित, वैभव कुमार, जयंत कुमार,माहि राजपूत व अभिषेक तथा अभिभवक जितेंद्र कुमार ,अमित कुमार ,अनूप कुमार, ओमप्रकाश,मुकेश कुमार , रामपाल राजपूत तथा छतर सिंह आदि शामिल थे।

दूसरी ओर स्कूल के मैनेजर दर्शित अग्रवाल का कहना है कि अभिभावकों को परेशान होने की ज़रूरत नही है जो छात्र छात्राएं रिएक्ज़ाम देना चाहेंगे उन्हें पूरी सुविधा कॉलेज प्रशासन की ओर से दिलाई जाएगी। इस समस्या का समाधान का हल निकाला जाएगा। छात्र छात्राएं व अभिभावक कॉलेज परिवार का हिस्सा है उनके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा। उनकी पूरी मदद की जाएगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button