बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

जिले भर के ग्राम प्रधानो ने बिजनौर कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर जनपद के सभी ब्लॉक से सैकड़ो की संख्या ने ग्राम प्रधान इकट्ठा हो कर जिलाअधिकारी और पुलिस अधीक्षक बिजनौर से मिले व अपनी समस्या को सरकार तक पहुंचने के लिए एक ज्ञापन भी दिया। ग्राम प्रधानों की समस्या के समाधान तथा ग्राम पंचायत कार्य व्यवस्था में सुधार के संबंध में राष्ट्रीय पंचायत राज प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को देने के लिए ज्ञापन सौपा।

अवगत करा दे राष्ट्रीय पंचायत राज प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश में 58 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधि संगठन है। इस संगठन में ग्राम पंचायत में नए प्रधान जो 2021 को चुन कर आए है उन प्रधानों के सामने कई समस्याएं आ गई हैं।उन्होंने ग्राम पंचायतों की कार्य व्यवस्था में व्यापक बदलाव किये जाने, कार्यविधि,सामुदायिक शौचालय संचालन,विद्यालय, पाइपलाइन पेयजल ,योजना ग्राम, प्रधान मानदेय,वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अधिकार, सहायक सचिव की नियुक्ति, बीमा, शस्त्र लाइसेंस, विवेकाधीन कोष, आबादी के अनुरूप धनावटन, अनुदान का मात्रा करण, बकाया भुगतान ,वृक्षारोपण, अवैध कब्जा मुक्त एवं निषेध विशेष योजना हेतु प्रथक धनराशि का योजन जैसी अनेक समस्याएं लिखकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर ग्राम प्रधानो ने पुलिस थानों में सम्मान ना मिलने व उनकी बातों को नजरअंदाज कर पुलिस की कार्य प्रणाली पर ध्यान आकर्षित करवाया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोमदेव सिंह, महासचिव सत्यपाल सिंह, सचिव सुभाष चंद्र, व निरंजन चौधरी किरतपुर ,आबिद किरतपुर, विकास राजपूत, अंकित कुमार, अरुण कुमार, बंटू सिंह, जितेश ,खड़क सिंह, दुष्यंत, बृजेश कुमार ,जगदीश सैनी,जमील अहमद आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

60% LikesVS
40% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button