करनाल-हरियाणा
Trending

करनाल में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल – भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र, करनाल द्वारा 1 अगस्त से 15अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसके तहत शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र करनाल के ब्रांच कार्यालय में जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, पुर्व स्वयंसेवकों व यूथ क्लब के प्रधानों के साथ स्वच्छता पखवाड़ा को बनाने के लिए मीटिंग की गई। जिसमें सभी को स्वच्छता पखवाड़ा बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई।

जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता शपथ लेकर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत गोष्ठी, वेबीनार, स्वच्छता जागरूकता, जनसंपर्क, प्रभात फेरी, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्वच्छ ग्राम अभियान, प्लास्टिक मुक्त गांव, श्रमदान इत्यादि प्रोग्राम किए जाने है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को हम सभी ने मिलकर पूरा करना है। साफ-सफाई करना हम सबकी सामुहिक जिम्मेवारी है। स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत श्रमदान के दौरान हम सभी को सहयोग देकर इसे हर गांव में जन आंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपने को साकार करते हुए हमें अपने व्यवहार में स्वच्छता को लाना होगा। स्वच्छता के प्रति आम जन को जागरूक बनाकर एक जनआंदोलन का रूप देना होगा। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्वयंसेवक रविंद्र, सोनिया, आरती, मेहर चंद, राहुल, जगदीश, काजल, पूजा, रवित, अंकित, पुष्पा, पुर्व स्वयंसेवक आकाश, जिला युवा अवार्डी नीरू देवी क्लब प्रधान सोना देवी, साहिल, अमरनाथ शर्मा, नीरज, आदि मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button