ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने कराई युवक के खिलाफ शिकायत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

किरतपुर – गत दिवस एक युवक युवती के फरार होने वे प्रेम विवाह करने के मामले में आज उस समय नया मोड़ आ गया जब युवक के साथ पूर्व में भी शादी करने का दावा करते हुए l गोरखपुर की एक महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है महिला का आरोप है कि उक्त युवक से उसको एक बच्ची भी है उसके रहते युवक ने दूसरी शादी कर ली है इसका पता चलने पर वह यहां पहुंची है।

गोरखपुर की रहने वाली महिला ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि किरतपुर के मोहल्ला सिंघाड़िया निवासी पिंटू पुत्र अमर सिंह जो कि काफी समय से गोरखपुर में हलवाई का कार्य करता था वहां पर उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया जबकि वह दूसरे समुदाय की थी उसका हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसके परिवार वालों की मर्जी से विवाह कर लिया था। जिनको कुछ समय पश्चात एक युवती पैदा हुई जिसकी उम्र इस समय लगभग डेढ़ वर्ष है उसका दावा है कि पिंटू के किरतपुर स्थित घर पर आकर अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ रहने लगी लेकिन कुछ समय पश्चात उसके पति ने उसे घर भेज दिया।

काफी समय बीतने के पश्चात उसके बार बार कहने पर भी पिंटू अपनी पत्नी को घर लाने के बहाने बनाता रहा एवं मारने पीटने की धमकी देता रहा इस पर उसकी पत्नी ने और उसकी पत्नी के परिवार वालों ने पिंटू के खिलाफ लखनऊ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया। भेज पिंटू ने अपने पड़ोस की रहने वाली एक लड़की को प्रेम जाल में फसा कर दोनों घर से फरार हो गए जिसकी रिपोर्ट लड़की के भाई ने किरतपुर थाने में पिंकू के खिलाफ दर्ज कराएं पुलिस ने संबंधित धाराओं में पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

पिंटू एवं लड़की थाने में पेश हो गए पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट में लड़की ने पिंटू की पक्ष में बयान दिया जिस पर कोर्ट ने दोनों को साथ में रहने का आदेश दिए पिंटू को पहली पत्नी जोकि गोरखपुर की रहने वाली है जब उसको समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से घटना का पता चला तो वह आज सुबह किरतपुर थाने में आ धमकी एवं कोर्ट में चल रहे मुकदमे एवं विवाह संबंधित समस्त थाना अध्यक्ष के समक्ष पेश किए और पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा।

थाना अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी समाचार लिखे जाने तक पहली पत्नी द्वारा पिंटू के खिलाफ तहरीर थाना अध्यक्ष को सौंप दी गई थी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button