उत्तरप्रदेश
Trending

बुन्देलखण्ड राज्य की मांग के लिए बुन्देली खून से लिखेंगे खत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

फतेहपुर/खागा बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में बुन्देलखण्ड के सभी जनपदों में बुन्देलीयों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती मनाई गई जिसमें जनपद फतेहपुर के खागा कस्बे के रेलवे बाल उद्यान में युवा साथियो के साथ शहीद चंद्रशेखर की जन्मजयंती मनाई गई। जिसमें चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही बुन्देलखण्ड को दो राज्यों के बंधन से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया l


बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति द्वारा चंद्रशेखर आजाद की 116वी जंयती पर रेलवे स्टेशन खागा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष के के मिश्रा ने आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कियाl
पांडेय ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर विस्तार से वर्णन किया। प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को 18 बार खून से खत लिख चुके बुंदेले अब क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती सप्ताह पर झांसी जाकर प्रधानमंत्री को 19वीं बार अपने खून से खत लिखेंगे एवं बुंदेलखंड के सांसदों से मानसून सत्र में अलग राज्य का मुद्दा मुखर करने की मांग करेंगे।


महोबा के आल्हा चौक में बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए 635 दिन तक अनशन कर चुके बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय संयोजक तारा पाटकर व अध्यक्ष ई. प्रवीण पांडेय ने बताया कि बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेले अब तक 17 बार महोबा, चित्रकूट व बांदा, फतेहपुर में अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने खून से हजारों खत लिख चुके हैं। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 115वीं जयंती पर इस बार झांसी में खून से खत लिखने का कार्यक्रम इसलिए तय किया गया है क्योंकि आजाद ने वहां अपने संघर्ष के कई वर्ष गुजारे थे। वे ओरछा में सातार नदी के किनारे क्षद्म वेश में हरिशंकर शर्मा नाम से रहते रहे और क्रांतिकारियों को प्रशिक्षण देते रहे। उनकी माताजी जगरानी भी झांसी में ही रहीं।

उनकी माताजी की समाधि भी झांसी में बनी है। खून से खत लिखो अभियान में बुंदेली समाज, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा समेत तमाम संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम सभी संगठनों के संयुक्त बैनर तले 25 जुलाई को बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय , रामलीला कमेटी के अध्यक्ष के के मिश्रा , रमेश पाल, अभिषेक शुक्ला, चन्द्र प्रसाद, राघव, राजेश, देव त्रिपाठी, दिनेश, कार्तिक, आदेश आदि मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button