बिजनौर – चांदपुर में लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने बदमाशों की कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई बाद में जानकारी होने पर लूट की सूचना झूठी निकली अज्ञात लोगों ने 4 लाख रुपए की फैक्ट्री के मुनीम से चकमा देकर चोरी कर ली और चोर फरार हो गए। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के निवासी विकास अग्रवाल की दतियाना मार्ग पर पाउडर फैक्ट्री है। जिसमें आशुजीत नाम का युवक मुनीम के पद पर तैनात है। आसुजीत रेलवे फाटक पर स्थित स्टेट बैंक की ब्रांच से 4 लाख की नगदी लेकर घर जा रहा था। तभी रेलवे फाटक पर जाम लगा होने के कारण रास्ते में रुक गया तभी पीछे से आए युवकों ने स्कूटी से नोटो से भरा बैग साफ कर दिया आगे चलकर मुनीम ने स्कूटी का बैग चेक किया तो उसके होश उड़ गए। स्कूटी के बैग से 4 लाख रुपये गायब थे सूचना पर दौड़ी पुलिस ने बदमाशों की काफी कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई फिलहाल घटनास्थल पर पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


















