बिजनौर – जनपद में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए आज बिजनौर की जजी परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। बिजनौर में पिछले कुछ दिनों से अपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं, अभी हाल ही में एक फाइनेंस कंपनी में लूट का प्रयास भी हुआ था। जिसमें फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की सूझबूझ से लुटेरे अपने मकसद में कामयाब नहीं हुए थे ।
परंतु लुटेरों को पकड़ने के प्रयास में एक मजदूर जो कि पॉपकॉर्न विक्रेता था, की मौत हो गई थी। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डॉ धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार बिजनौर में संदिग्ध व्यक्तियों व भीड़भाड़ वाले एरिया में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। बिजनौर जजी परिसर में चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई वही जजी परिसर में खड़े वाहनों की चेकिंग की गई। जजी परिसर में अनावश्यक रूप से खड़े व्यक्तियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट


















