बहसूमा – ग्रामीण इलाकों मे बिजली की घंटों कटौती की जा रही है एक तरफ भीषण गर्मी और ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। घंटों की कटौती से पानी की भी बहुत किल्लत हो रही है। जुलाई के महीने में गर्मी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड दिए है।गर्मी से बचाव के लिए लोग कूलर ,पंखे, व एसी का बहुत प्रयोग करते हैं।
जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। सप्लाई अधिक होने तथा आपूर्ति सीमित होने की वजह से बिजली की कटौती शुरू हो जाती है नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बिजलीघरों में रोज घंटो की कटौती की जा रही है।कई दिन से तो रात मे बिजली कई-कई घंटे बिजली गायब रहती है।जिससे गर्मी मे लोगों का जीना बेहाल हो जाता।


















