कन्नौज-उत्तरप्रदेश
Trending

समाजवादियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया जोरदार धरना प्रदर्शन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कन्नौज – ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सत्ता पक्ष के द्वारा की गई धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में तहसीलों में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठे ना हो सके इसके लिए शासन प्रशासन ने जिले की सीमाओं पर पूरी तरह घेराबंदी की उसके बावजूद भी जिला कलेक्ट्रेट में हजारों की तादाद में समाजवादी कार्यकर्ता इकट्ठे होकर सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए नजर आए।

समाजवादी लोगों के प्रदर्शन को नजर में रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया इसके बावजूद भी समाजवादी जिला अध्यक्ष कलीम खान बाप पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में हजारों की तादाद में समाजवादी कार्यकर्ता जिनमें प्रमुख रूप से संजू कटियार सदर विधायक अनिल कुमार दोहरे शकील अहमद राजू यादव जीशान अंशु पाल जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल तथा हजारों की तादाद में सपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में हुए।

समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता पूर्ण दुर्व्यवहार महिलाओं के साथ अभद्रता प्रत्याशी प्रस्ताव को के साथ मारपीट पर्चा भरने की तमाम घटनाओं को लेकर नारेबाजी करते हुए नजर आए धरना प्रदर्शन के बाद किसानों की उनकी फसलों का उचित समर्थन मूल्य बढ़ती महंगाई को जिसमें पेट्रोल रसोई गैस खाद बीज कीटनाशक दवाएं बा बेरोजगार नौजवानों को रोजगार तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाएं तथा कार्यकर्ताओं पर जबरदस्ती लादे गए मुकदमा वापस लेने और पत्रकारों पर हुए हमलों पर रोक लगाई जाए।

इन बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रपति के लिए एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा कन्नौज संवाददाता पुष्कर शर्मा ने जब इस धरना प्रदर्शन के बारे में जिलाध्यक्ष सलीम खान हिजाब वार्ता की तो उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सपा कार्यकर्ताओं के प्रति दमन नीति अगर बंद नहीं की गई तो समाजवादी कार्यकर्ता और भी उग्र होकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठे मुकदमे लगा ना अगर सरकार बंद नहीं करेगी तो आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दिशा निर्देशन में पूरे भारतवर्ष में कार्यकर्ता प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button