बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

बिजनौर में बीती रात अज्ञात चोरों ने व्यापारी के घर से क्रेडिट कार्ड और नकदी की चोरी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर – बीती रात अज्ञात चोरों ने एक आम व्यापारी के घर से तीन मोबाइल, तीन एटीएम, एक क्रेडिट कार्ड तथा पर्स में रखे 52 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी का पता प्रातः उस समय चला जब परिजनों ने घर का सामान बिखरा देखा।

नहटौर के मौहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी अफजाल उर्फ सन्नू आम का व्यापारी है। जिसके घर कलकत्ता निवासी आम व्यापारी तौसीफ भी ठहरा हुआ है। बीती रात करीब 12 बजे दोनों व्यापारी बाग से आकर घर में सो गए। रात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने चार्जिंग पर लगे 3 मोबाइल, तीन एटीएम, एक क्रेडिट कार्ड तथा 52 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

प्रातः मोबाइल, एटीएम व नकदी गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस व मौहल्लेवासियों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं मौहल्लेवासियों ने बताया कि कुछ नशेड़ी युवक रात में भी मौहल्ले में घूमते रहते हैं जो घूमने का कारण पूछने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उधर प्रभारी निरीक्षक जे.के. सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button