ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

थाना हल्दौर पुलिस ने दूधिया की हत्या का किया खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्दौर पुलिस – 26 जून को सुबह हलदौर थाना क्षेत्र के अतापुर उर्फ खतापुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर अज्ञात बदमाशों द्वारा राजवीर उर्फ बरम दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, घटना के बाद मृतक की पत्नी ने थाना हल्दौर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए स्वाट टीम व हल्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्रधिकारी नगर के कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए हिमांशु 21 वर्ष अनमोल 16 वर्ष थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया निशादेही पर घटना मैं प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस एक सोने का ओम व मृतक का पर्स बरामद किया।


हिमांशु तथा अनमोल से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया मृतक राजवीर सिंह का अनमोल की बहन से प्रेम प्रसंग था कई बार मना करने के बाद भी मृतक राजवीर अनमोल की बहन से मिलना जुलना नहीं छोड़ा इसी को लेकर अनमोल के घर पर कई बार झगड़ा हो चुका 24 और 25 जुलाई को रात्रि मैं हिमांशु द्वारा मृतक राजवीर को अनमोल के घर से निकलते देखा गया था यह बात हिमांशु द्वारा अनमोल को बताई गई जिस पर अनमोल कहने लगा की परिवार की बहुत बदनामी हो गई है।

इससे अच्छा तो मर जाना सही है! इसके पश्चात हिमांशु व अनमोल ने राजवीर को मारने की योजना बनाई थी तथा अनमोल के तेहरे भाई विशेष को भी अपने साथ शामिल कर लिया था 26 जून को अतापुर उर्फ खतापुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर राजवीर का इंतजार करने लगे जैसे ही राजवीर आया तो अनमोल ने उसे बातों में लगा लिया तथा हिमांशु और विशेष ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इसके पश्चात राजवीर की जेब से पर्स निकालकर पुलिया के पास घास में फेंक दिया विशेष घटना के बाद से ही फरार है यह लोग भी कहीं जाने की योजना बना रहे थे, तथा पकड़े गए विशेष की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button