गोंडा – खरगूपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डीजल पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 लीटर डीजल एवं डीजल चोरी करने के अन्य उपकरण के साथ एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस एवं एक चोरी की बोलेरो भी बरामद कर लिया गया है।
चोरी करने वाले गैंग पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों से घर के बाहर खड़ी गाड़ियों से डीजल एवं पेट्रोल की चोरी किया करते थे परंतु आज खरगूपुर इलाके में डीजल चोरी की योजना बना रहे गिरोह को मुखबिर की सूचना पर खरगूपुर पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा इनके पास से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ एक बोलेरो भी बरामद कर लिया गया है सभी अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हें जेल के लिए रवाना किया जाएग।
प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















