थाना क्षेत्र बढ़ापुर – आपको बता दें पूरा मामला बढ़ापुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर मीठे उर्फ ढेला का है जहां पर मुमताज का 7 वर्षीय मासूम पुत्र सुफियान,और शहजाद की 7 वर्षीय बेटी फरहा बिन बताए घर से नदी में नहाने चले गए नदी में एक और पानी गड्ढे में ज्यादा होने की वजह से दोनों बच्चे अचानक पानी में डूब गए।
राहगीरों ने जब बच्चों को डूबते हुए देखा मुश्किल से बच्चों को बचाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी दोनों बच्चों को स्थानीय डॉक्टर के यहां पर ले जाया गया जहां पर स्थानीय डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर घर ले जाने के लिए बोल दिया दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया गांव में सन्नाटा पसर गया।
सौरभ अग्रवाल की रिपोर्ट


















