जिला पंचायत अध्यक्ष के नांमकन मे सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी जिला पाटीँ कार्यालय पहुंचे
नजीबाबाद – शनिवार सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जिला कलेक्टरेट मे नामांकन की प्रकि्या हुई। जिसमें जनपद के सपा नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आपको बताते चले कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जिला बिजनौर सीट के लिए तीन जुलाई को होना है। सपा जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र से कार्यकताओ के साथ सपा जिला पाटीँ कार्योलय पहुंचे ओर सपा गठबंधन प्रत्याशी चरनजीत कौर के साथ नांमकन प्रकि्या मे भाग लिया।
उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन प्रत्याशी जीतकर जिले अपना परचम लहरायेगा। उत्तर प्रदेश मे आने वाले विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी का प्रदेश मे परचम लहराएगा ओर प्रदेश मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के नेतृत्व मे सरकार बनेंगे।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, नगीना विधायक मनोज पारस, नूरपूर विधायक हाजी नईमुल हसन, सपा प्रवक्ता अहमद खिजर, सपा वरिष्ठ नेता शहजाद मालिक, नवाब मंसूरी, शददन खान , आदि मौजूद रहे।
सरफराज़ अहमद की रिपोर्ट




























