धामपुर – ग्राम पंचायत बक्शनपुर में एसडीएम के आदेश पर कल सोमवार को 18 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्तियो को वैक्सीन लगाई जाएगी।जैसा कि हम सभी जानते है। भारत मे कोरोना जैसी बीमारी चल रही है। ग्राम प्रधान अपनी अपनी पंचायतो में कोविड-19 की वैक्सीन लगवा रहे है। ब्लॉक अल्हैपुर धामपुर के सभी ग्रामो मे वैक्सीनेशन की तैयारी जोरों से चल रही है। उसी क्रम मे एसडीएम धामपुर के आदेशानुसार कल ग्राम पंचायत बक्शनपुर में 21/06/2021 को 18 साल से अधिक आयु वाले लोगो को वैक्सीन लगाई जायेगी।
वही ग्राम विकास अधिकारी हिंमाशु चौहान ने ग्राम में घर घर जाकर ग्रामीणों को कॅरोना से बचाव और वैक्सीन के बारे जानकारी देकर लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया के सभी लोग जो कि 18 वर्ष से अधिक आयु के है। उनको वैक्सीन लगाई जायेगी।
ग्राम विकास अधिकारी हिंमाशु चौहान ने बताया के सभी को वैक्सीन लगवानी अनिवार्य है। वैक्सीन लगवाने से कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सकता है और हमारा भारत देश बहुत जल्द कोरोना मुक्त हो जायेगा।


















