धामपुर अल्हैपुर की ग्राम पंचायत मौहड़ा में ग्राम पंचायत सचिव नंदराम सिंह ने की बैठक
धामपुर – ग्राम पंचायत मौहड़ा के निवासियों को सचिव नंदराम ने बताया के सभी व्यक्ति अपने बच्चो की अच्छे तरीक़े से परवरिश करे अच्छे से उन्हें पढ़ाये अच्छे संस्कार दे। मीटिंग में आये सभी लोगों को बताया के अपने अपने बच्चो को शिक्षा दिलाये बुरी आदतों से बचायें और सभी मेम्बरों से बताया के साफ सफाई का ध्यान रखें। कोरोना जैसी बीमारी से अपना बचाव रखे। जो भी पंचायत में कार्य योजनाएं आयगी जो पात्र है उन सभी व्यक्तियों को उनका लाभ दिलाया जायेगा।
बताया के गाँव में से ज्यादातर बच्चे पढ़ने के लिए शहर जाते है। अपने बच्चो को प्राइमरी स्कूल में शिक्षा दिलाये और तब बच्चे वहाँ पूरी तरह से शिक्षा प्राप्त करले उसके बाद अपने बच्चो को ऊपर की पढ़ाई के लिए पढ़ने के लिए बाहर भेजें। सभी मेम्बरों ने भी अपने विचार रखें।
ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह। पंचायत में मौजद रहे मेम्बरों के नाम -मौ०तसलीम, आशिया,शाहनवाज,त्रियेन्द्र कुमार,रेखा रानी,मोनिका,नितिन कुमार,संजय कुमार,योगेंद्र पाल सिंह,कैलाश,माया देवी,सोनू कुमार,राहुल कुमार,।


















